उत्तरप्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023 | UP Pension Scheme Online Application Form | Vridha pension List UP | Uttar Pradesh Old Age Pension Scheme | यूपी पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन
देशभर में केंद्र सरकार तथा विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा देश के वृद्ध नागरिकों को पेंशन प्रदान करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जाती हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी ऐसी ही एक योजना संचालित की जाती है जिसका नाम वृद्धावस्था पेंशन योजना है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि यह योजना क्या है? इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, विशेषताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि।
उत्तर प्रदेश पेंशन योजना 2023 (UP Pension Yojana)
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी पेंशन योजना प्रदेश के वृद्ध, विधवा एवं विकलांग नागरिकों के लिए आरंभ कि गई है। इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पेंशन प्रदान की जाती है। जिससे कि उनको अपने खर्च के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होती है। इसके अलावा यह योजना प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार भी लाती है। यूपी पेंशन योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे। यह योजना प्रदेश के नागरिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में भी कारगर साबित होगी। इस योजना के अंतर्गत पेंशन की राशि प्रतिमाह लाभार्थी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से जमा की जाएगी।
यूपी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। केवल उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासियों द्वारा ही इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा होना चाहिए।
योजना के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु-*—-
योजना का नाम | यूपी पेंशन स्कीम |
किस ने लांच की | उत्तर प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के नागरिक |
उद्देश्य | पेंशन प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
अपात्र नागरिकों से की जाएगी वसूली
इस वर्ष मार्च में 51.21 लाख बुजुर्गों को पेंशन प्रदान की गई थी। सन 2017 में 36 लाख बुजुर्गों को यह पेंशन प्रदान की जाती थी। जिसका तात्पर्य यह है कि पिछले 5 वर्षों में सरकार द्वारा 20 लाख बुजुर्गों को इस योजना से जोड़ा गया है। हाल ही में सरकार द्वारा सभी वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों का सत्यापन करवाया गया है। जिसमें यह पाया गया है कि लगभग 2.5 लाख ऐसे लाभार्थी थे जिनकी मृत्यु हो गई थी एवं 55000 ऐसे लाभार्थी के जो अपात्र है। इन सभी नागरिकों से पेंशन की वसूली की कार्रवाई की जाएगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष यह सत्यापन का कार्य संपन्न किया जाता है। यह सत्यापन जिलाधिकारी के माध्यम से किया जाता है।
उत्तर प्रदेश पेंशन योजना में लाभार्थियों को दी गयी पेंशन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया है कि बुधवार को उत्तर प्रदेश पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य के 86.95 लाख वृद्धजन, विधवा, दिव्यांगजन व कुष्ठजन लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में तीन महीने यानि जुलाई,अगस्त, सितम्बर की पेंशन सरकार द्वारा ट्रांसफर कर दी गयी है। जिससे ये सभी वृद्धजन , विधवा , दिव्यांगजन व कुष्ठजन अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सकते है ये राज्य सरकार का बहुत अच्छा प्रयास है। वृद्धजन , विधवा , दिव्यांगजन व कुष्ठजन अब सरकारी योजनाओ से भी वंचित नहीं रहेंगे। उन्हें भी सरकार द्वारा शुरू की जा रही सभी सरकारी योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। मुख्यमंत्री जी का कहना है कि गावो से लेकर शहरी तक सभी सभी दिव्यांगों, निराश्रितों को सरकार योजना का लाभ प्रदान करने का प्रयास किया जायेगा।
यूपी पेंशन स्कीम का उद्देश्य
UP Pension Scheme का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों को पेंशन प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के जरूरतमंद वृद्ध, दिव्यांग एवं विधवा महिला पेंशन प्राप्त कर सकती हैं। जिससे कि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और उन्हें दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यूपी पेंशन स्कीम के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि सीधे नागरिकों के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी जिससे कि भ्रष्टाचार में रोक लग सकेगी। अब इस योजना की वजह से उत्तर प्रदेश के नागरिको को वित्तीय समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कितने लाभार्थियों को पेंशन दी गयी
इस योजना के अंतर्गत कुष्ठावस्था पेंशन 2500 रूपये प्रतिमाह और वृद्धावस्था ,विधवा , दिव्यांगजनों को 500 रूपये प्रतिमाह के हिसाब से प्रदान की जाएगी।
वृद्धावस्था | 4987054 |
निराश्रित | 2606213 |
दिव्यांग | 1090436 |
कुष्ठवस्था | 11324 |
उत्तर प्रदेश पेंशन योजना का प्रकार———
यूपी वृद्धावस्था पेंशन योजना
वृद्धावस्था योजना हमारे देश के वरिष्ठ नागरिकों के विकास के लिए है। इस योजना के तहत, उत्तर प्रदेश राज्य में रहने वाले पुराने लोगों को प्रति माह 800 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। योजना के शुभारंभ के पीछे मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य के वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण है। यह योजना बढ़े हुए प्रोत्साहन के साथ जारी की गई है, पहले इस योजना के तहत प्रोत्साहन सिर्फ 750 रुपये प्रति माह था और अब यह प्रोत्साहन 800 रुपये प्रति माह है।
यूपी विधवा पेंशन योजना– Widow Pension Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के माध्यम से, उत्तर प्रदेश राज्य की विधवाओं को प्रोत्साहन के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार 500 रुपये प्रदान कर रही है। इस योजना के कार्यान्वयन के माध्यम से कुछ जातियों की विधवाओं पर वित्तीय बोझ कम हो जाएगा। साथ ही, इस योजना के कार्यान्वयन से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का विकास किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश विकलांग पेंशन योजना
जैसा कि इस उत्तर प्रदेश शारीरिक रूप से अक्षम पेंशन योजना के तहत ऊपर उल्लेख किया गया है, सभी लाभार्थियों को 500 रुपये प्रदान किए जाएंगे, लेकिन योजना में प्रवेश करने का मुख्य मानदंड 40% विकलांगता है। इस योजना के लिए पात्र होने के लिए, आवेदक के पास शहर या जिला अस्पताल या योजना के किसी भी संबंधित अधिकारी द्वारा सत्यापित 40% विकलांगता होनी चाहिए।
UP Pension Scheme के लाभ
- उत्तर प्रदेश पेंशन योजनाओं के कई लाभ हैं और योजना का मुख्य लाभ यह है कि वरिष्ठ नागरिकों को मासिक आधार पर वित्तीय भत्ता प्रदान किया जाएगा।
- प्रोत्साहन सीधे राज्य में वरिष्ठ नागरिकों के बैंक खाते में जमा किया जाएगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने योजना शुरू की है ताकि हमारे देश के वरिष्ठ नागरिकों को अपने जीवन की वित्तीय समस्याओं के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
- साथ ही, उत्तर प्रदेश राज्य में रहने वाले बुजुर्गों की विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग पेंशन योजनाएं प्रदान की जाती हैं।
यूपी पेंशन योजना के लिए पात्रता मानदंड
- केवल निम्नलिखित आवेदक ही यूपी पेंशन योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे: –
- एक आवेदक जो उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी हो
- आवेदक जो गरीबी रेखा से नीचे के समूह का है।
- आवेदक के पास बीपीएल का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
- आवेदक समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होना चाहिए।
- साथ ही, आवेदक समाज के पिछड़े वर्ग से हो सकता है।
नोट- अन्य पात्रता मानदंड विभिन्न पेंशन योजनाओं के अनुसार हैं।
आवश्यक दस्तावेज़– UP Pension Scheme Required Document
- जन्म / आयु प्रमाण पत्र
- वोटर आई.डी.
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- सक्षम अधिकारी से आय प्रमाण पत्र
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र
उत्तर प्रदेश पेंशन योजना आवेदन की प्रक्रिया ( Apply Online)
वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए——
- सबसे पहले, यहां दी गई Official Website पर जाएं।
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। इस होम पेज पर आपको वृद्धावस्था पेंशन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन करे का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपका रजिस्ट्रेशन खुल जायेगा।
- आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण , बैंक विवरण , आय विवरण आदि भरना होगा। और फिर अपने ज़रूरी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको डिक्लेरेशन पर सही का निशान लगाना होगा। आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।
Helpline Number
समाज कल्याण विभाग का टोल फ्री नंबर 18004190001 है।
एसर्म